दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने खरीदी ₹2 करोड़ की रेंज रोवर, शेयर कीं तस्वीरें
ऐक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति व सिंगर राहुल वैद्य ने हाल ही में एक रेंज रोवर कार खरीदी है जिसकी तस्वीरें राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। कार की कीमत करीब ₹2 करोड़ बताई जा रही है। एक तस्वीर में राहुल अपनी पत्नी दिशा के साथ कार के सामने खड़े होकर पोज़ देते दिख रहे हैं।