दिशा वकानी के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर मैं बहुत डर गया था: निर्माता असित मोदी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी ने कहा है, "मैंने पहले कभी नहीं कहा लेकिन जब दिशा वकानी (दयाबेन) ने 2017 में शो छोड़ा था तब मैं बहुत डर गया था।" उन्होंने कहा, "जेठालाल के साथ दयाबेन भी मेरी सबसे इम्पॉर्टेंट किरदार थीं...इसलिए मैंने बहुत लंबे समय तक उनकी जगह किसी...को देने के बारे में नहीं सोचा।”