दिशा सालियान मौत केस में 'रहस्यमयी महिला' की हुई एंट्री, किसी रिकॉर्ड में नहीं दर्ज है नाम
दिशा सालियान मौत के मामले में अस्पताल के एक पुराने बयान से 'रहस्यमयी महिला' का ज़िक्र सामने आया है। कांस्टेबल के 15 जून 2020 के बयान के मुताबिक, दिशा को अस्पताल लाने वालों में दो पुरुष के साथ एक महिला भी थी। दोनों पुरुषों की पहचान हो चुकी है लेकिन महिला का नाम किसी अन्य रिकॉर्ड में अबतक नहीं मिला।