देश को $5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा अहम रोल: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश को $5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटोमोबाइल सेक्टर अहम रोल निभाएगा। गडकरी ने कहा कि ऑटो सेक्टर को सभी सेगमेंट में दुनिया में सबसे बड़ा बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। गडकरी ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी को लेकर सहयोग की अपील की है।