देश के 25 हाईकोर्ट के 87% न्यायाधीशों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं किया है सार्वजनिक: रिपोर्ट
'इंडियन एक्सप्रेस' ने आधिकारिक डेटा के हवाले से बताया है कि देश के 25 हाईकोर्ट के 749 न्यायाधीशों में से 98 (13%) ने संपत्ति का ब्योरा संबंधित प्लैटफॉर्म पर सार्वजनिक किया है। केरल हाईकोर्ट के 37, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 31 और दिल्ली हाईकोर्ट के 11 न्यायाधीशों ने यह ब्योरा दिया है। 18 हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने संपत्ति नहीं बताई है।