केंद्र सरकार ने अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए देश के 315 जिलों को कम वर्षा के जोखिम वाला क्षेत्र चिन्हित किया है। किसानों को राहत देने और फसल उत्पादन सुरक्षित रखने के लिए विशेष निगरानी प्रणाली लागू की गई है। इनमें अधिकांश ज़िले एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हैं।