देश के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार का हुआ एलान; 9 को कीर्ति चक्र, 19 को मिला शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी है। इनमें 9 कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना पदक शामिल हैं। इसके अलावा 1 शौर्य चक्र बार, 5 सेना पदक बार, 3 नौ सेना और 5 वायु सेना पदक हैं।