देश के 8 बड़े शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री 6% तक हुई कम: प्रॉपटाइगर
आवासीय ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर के मुताबिक, बेंगलुरु, मुंबई व पुणे जैसे देश के शीर्ष 8 शहरों में मकानों की बिक्री में अप्रैल-जून में पिछली तिमाही की तुलना में 6% की गिरावट आई है। आरईए इंडिया समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विकास वधावन ने कहा, "आम चुनाव के कारण अप्रैल-जून में मकानों की मांग में कमी देखी गई है।"