देश के अच्छे माहौल को नष्ट करने वाला: कर्नल सोफिया पर मंत्री के विवादित बयान पर मायावती
कर्नल सोफिया कुरैशी पर एमपी के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "...उनके प्रति घृणित, असभ्य व अमर्यादित टिप्पणी जोश व उमंग के उस पूरे अच्छे माहौल को नष्ट करने वाली है जो पूरे देश को भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से मिला।"