देश को उनके नेतृत्व की कमी खलेगी: मनमोहन सिंह के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए 'X' पर लिखा है, "देश को उनके नेतृत्व की कमी खलेगी और मुझे उनके स्नेह की कमी खलेगी।" वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लिखा, "नए भारत के सच्चे निर्माताओं में से एक थे। देश ने महान सपूत खो दिया।"