देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से बिगड़े हालात
तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के चलते गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। सतना में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर है, जबकि प्रयागराज में 4-5 फीट पानी भर गया है।