देश के कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली व मध्य भारत के कुछ इलाकों में 25-27 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना जताई है। राजस्थान में 25-26 अप्रैल जबकि बिहार में 25 अप्रैल को लू चल सकती है। वहीं, पंजाब, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रातें गर्म रहेंगी।

Load More