देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 महिला CEO, सरकार ने लोकसभा में बताया

लोकसभा में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा पेश आंकड़ों के मुताबिक, भारत की टॉप 500 सूचीबद्ध कंपनियों में सिर्फ 9 महिला CEO और 25 महिला MD हैं। वहीं, इन कंपनियों में 67 महिला एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर (होल-टाइम डायरेक्टर) और 22 महिला CFO भी हैं। सरकार ने यह जानकारी टीएमसी सांसद सायानी घोष के सवाल के जवाब में दी।

Load More