देश का दुर्भाग्य है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है: सड़क मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में गुरुवार को कहा, "यह देश का दुर्भाग्य है कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।" उन्होंने कहा, "4,80,583 रोड ऐक्सिडेंट हुएं और मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख से बढ़कर 1,72,890 हो गई है। इनमें 30% मौतें मेडिकल इमरजेंसी की सर्विस ना मिलने के कारण होती हैं।"