देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी, वाराणसी से दिल्ली हुई रवाना

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 अक्टूबर को वाराणसी से देश की दूसरी और यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलेगी। रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाज़ियाबाद में रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी।

Load More