देश के दूसरे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने दिया झटका! FD पर घटाया ब्याज
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई ने फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) की ब्याज दरों को घटा दिया है और नई दरें 9 जून से लागू हो गई हैं। आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक, अब ₹3 करोड़ से कम की एफडी पर आम नागरिकों को 3%-6.6% तक ब्याज मिलेगा जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5% से 7.1% तक मिलेगा।