देश के प्राइवेट सेक्टर के 3 बड़े बैंकों ने संशोधित कीं FD की ब्याज दरें, सूची हुई जारी
देश में प्राइवेट सेक्टर के 3 सबसे बड़े बैंकों (एचडीएफसी, ऐक्सिस और आईसीआईसीआई) ने एफडी की ब्याज दरें संशोधित की हैं। 7-14 दिन के लिए एचडीएफसी, ऐक्सिस और आईसीआईसीआई की ब्याज दर 3% जबकि 5 साल 1 दिन से 10 साल के लिए 7.00%, 7.00% व 6.90% है। गौरतलब है, ये सभी ब्याज दरें आम जनता के लिए हैं।