देश की पहली ट्रांसवुमन दारोगा बनीं बिहार की मानवी मधु

भागलपुर (बिहार) निवासी मानवी मधु देश की पहली ट्रांसवुमन दारोगा बन गई हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की एसआई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम में उनके अलावा अन्य 2 ट्रांसमेन का भी चयन हुआ है। मधु ने बताया कि सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर वह 2014 में घर छोड़कर भाग गई थीं जिसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी।

Load More