देश की पहली वंदे मेट्रो शुरू होने से पहले बदला गया उसका नाम
गुजरात में भुज से अहमदाबाद तक देश की पहली वंदे मेट्रो की शुरुआत होने से पहले ट्रेन का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' रखा गया है। प्रधानमंत्री आज (सोमवार) अहमदाबाद से इस ट्रेन के साथ वाराणसी-दिल्ली के बीच 20 कोच की पहली वंदे भारत ट्रेन समेत कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।