देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत-बहुत बधाई: हरियाणा चुनाव को लेकर बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह लड़ाई सिर्फ जुलाना सीट की नहीं थी...सिर्फ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी...यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ थी।"