देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने जून में लगाई छलांग, PMI इंडेक्स पहुंचा 58 के पार
जून में देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेज़ी देखने को मिली है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएसबीसी में चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा, "मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का परचेज़िंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जून में 14 महीने के हाई लेवल 58.4 पर पहुंच गया है। PMI एक आर्थिक संकेतक है जो किसी सेक्टर में बिज़नेस ऐक्टिविटी को मापता है।