देश के लिए गर्व का पल: ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य जीतने पर मांडविया
पेरिस ओलंपिक्स-2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है। उन्होंने कहा, ''यह जीत देश के लिए गर्व का पल है और आपके समर्पण का प्रमाण है।'' उन्होंने कहा, "आपके असाधारण प्रदर्शन और ‘टीमवर्क’ ने भारतीय खेलों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया।" मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया।