देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.66 लाख करोड़ घटा

पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10-कंपनियों में से 8 के बाज़ार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से ₹1,66,954.07 करोड़ की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इनमें सबसे ज़्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को उठाना पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण (₹33,930.56 करोड़ घटकर ₹19,94,765.01 करोड़) और एलआईसी का (₹30,676.24 करोड़ घटकर ₹7,17,001.74 करोड़) रह गया।

Load More