देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में शुमार ममता बनर्जी के पास है कितनी संपत्ति?
देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में शुमार ममता बनर्जी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल चल संपत्ति ₹15.37 लाख है। उनके इंडियन बैंक के बचत खाते में ₹12.36 लाख जबकि एक अन्य बैंक में ₹40,000 है। उनके पास ₹75,700 कैश और 9 ग्राम 750 मिग्रा की गोल्ड ज्वेलरी है। उनके पास न कोई घर और न निजी वाहन है।