देश के सबसे बड़े आईपीओ की हुई लिस्टिंग, 1.48% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद और टूटे शेयर
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ की शेयर बाज़ार में लिस्टिंग हो गई है जो देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसे ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन यह मंगलवार को इश्यू प्राइस (₹1,960) से 1.48% डिस्काउंट पर खुला और बाद में और गिर गया। बीएसई पर आज इसकी लिस्टिंग ₹1,931 और एनएसई पर ₹1,934 पर हुई।