देश के सबसे युवा IRS अधिकारी सुचितर कॉलेज जाने के लिए रोज़ करते थे 50 किमी का सफर
सलैहड़ गांव (जम्मू-कश्मीर) के सुचितर शर्मा ने 2021 में अपने पहले ही प्रयास में 22-साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी और देश के सबसे युवा आईआरएस अधिकारी बन गए थे। सुचितर गांव में रहने के कारण कॉलेज जाने के लिए 50 किलोमीटर/रोज़ की यात्रा करते थे। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी।