देश ने उनका बचपना देख लिया, वह कुछ भी बोलते हैं: राहुल गांधी का बिना नाम लिए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद पुस्तकालय में एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, "वह कुछ भी बोलते रहते हैं। देश ने उनका बचपना देख लिया है।" उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दी गई फटकार से बड़ी कोई फटकार नहीं हो सकती है।"