देश ने मेडल गंवाया, विनेश को सभी के सामने माफी मांगनी चाहिए: ओलंपिक्स को लेकर योगेश्वर
ओलंपिक्स-2012 के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि ओलंपिक्स-2024 के गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित किए जाने को लेकर विनेश फोगाट को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि देश ने मेडल गंवाया। उन्होंने कहा, "विनेश को बोलना चाहिए था कि उनसे गलती हुई लेकिन उन्होंने इसे साज़िश बताया...देश के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए।"