देश में 13 दिन में हुए 8 ट्रेन हादसे, पीएम मोदी के नए भारत की सच्चाई: पवन खेड़ा
झारखंड में मंगलवार को हुए रेल हादसे के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि देशभर में 18-30 जुलाई तक 8 रेल हादसे हुए और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में साप्ताहिक वास्तविकता है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत में कोई जवाबदेही...इस्तीफा नहीं है, केवल अप्रासंगिक रेल परियोजनाओं के बारे में बातें होती हैं।"