देश में 32 साल तक ₹10,000 का नोट चला था जो रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रिंट किया गया अब तक का सर्वाधिक मूल्य का नोट है। यह सबसे पहले ब्रिटिश शासन के दौरान 1938 में शुरू हुआ और जनवरी 1946 में बंद हुआ। 1954 में दोबारा शुरू होने पर इसे 1978 में कालाबाज़ारी रोकने के लिए बंद किया गया।