देश में 4 साल में बंद हुए 49,342 एमएसएमई, 3 लाख से अधिक लोगों की गई नौकरी: सरकार
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि देश में पिछले 4 साल में 49,342 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) बंद हो चुके हैं जिससे 3.17 लाख से अधिक लोगों की नौकरी चली गई है। सरकार ने कहा कि स्वामित्व में बदलाव, डुप्लिकेट पंजीकरण और कई अन्य कारणों के चलते ये कंपनियां बंद की गई हैं।