देश में 65 वर्ष से कम आयु के कुल 25,001 लाइसेंस प्राप्त पायलट हैं: केंद्र सरकार

केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में बताया है कि देश में 65 वर्ष से कम आयु के कुल 25,001 लाइसेंस प्राप्त पायलट हैं। इनमें 10,261 'एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस' (एटीपीएल) धारक शामिल हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि डीजीसीए वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस या एटीपीएल धारक पायलट की बेरोज़गारी का विवरण नहीं रखता है।

Load More