स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए डेटा के अनुसार, देश में कोेविड-19 के ऐक्टिव मामले बढ़कर 7,121 हो गए हैं। केरल में सर्वाधिक 2,223 ऐक्टिव केस हैं जिसके बाद गुजरात (1223), दिल्ली (757), पश्चिम बंगाल (747) और महाराष्ट्र (615) का स्थान है। पिछले 24 घंटे में 306 ऐक्टिव केस बढ़े हैं और 6 लोगों की मौत हुई है।