देश में HMPV मामले बढ़कर हुए 9, गुजरात में 8 वर्षीय लड़का मिला पॉज़िटिव
गुजरात में 8 वर्षीय लड़के को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है जिसके साथ देश में इसके मामले बढ़कर 9 हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि लड़का एक निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। अस्पताल के मुताबिक, मंगलवार को भर्ती करवाए गए मरीज़ में गंभीर निमोनिया के लक्षण दिखे थे।