देश में VIP सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या होगा: सैफ पर हुए हमले पर शिवसेना (UBT) नेता
अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में हुए हमले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा है, "जब इस देश में सेलेब्रिटी और वीआईपी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा।" उन्होंने कहा, "मुंबई में कानून-व्यवस्था है या नहीं? देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री) को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।"