देश में अर्धसैनिक बलों में जवानों के 93,000 से अधिक पद खाली, सरकार ने संसद में दी जानकारी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया है कि देश में अर्धसैनिक बलों के 93,000+ पद रिक्त हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, CISF में 28,342 पद खाली हैं जबकि CRPF में 27,400 पद रिक्त हैं। इसके अलावा BSF में 14,531 पद, ITBP में 12,333 पद, SSB में 6,784 पद और असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं।

Load More