देश में इंजीनियर अतुल जैसे कई मामले, लगातार बज रहे हैं फोन: सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी से तंग आकर बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (एसआईएफएफ) से मदद मांगी थी। एसआईएफएफ के सह-संस्थापक अनिल मूर्ति ने कहा कि देश में ऐसे कई मामले हैं और सुभाष के सुसाइड के बाद उनके यहां लगातार फोन बज रहे हैं।