देश में एक तिहाई डॉक्टर खुद को नहीं महसूस करते हैं सेफ: IMA की रिपोर्ट
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश के एक तिहाई डॉक्टर (अधिकतर महिलाएं) नाइट शिफ्ट के दौरान खुद को सेफ महसूस नहीं करते हैं। सर्वे में शामिल हुए 3,885 डॉक्टरों में से कई ने हथियार रखने की भी ज़रूरत महसूस की थी। 45% डॉक्टरों को नाइट शिफ्ट के दौरान ड्यूटी रूम नहीं मिलता है।