देश में कोविड-19 के केस हुए 1800 के पार, बीते 10 दिन में अस्पतालों में 3-4 गुना बढ़े मरीज़
देश में कोविड-19 के मामले 1800 से ज्यादा हो गए हैं। बीते 10-दिनों में अस्पतालों की ओपीडी में मरीज़ों की संख्या में 3 से 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीज़ों में हल्का बुखार, सूखी खांसी, नाक बहना जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है।