देश में कई यूनिवर्सिटी बेच रही हैं फर्ज़ी डिग्री, सरकार ने जारी की सूची
शिक्षा मंत्रालय ने राज्यसभा को बताया है कि यूजीसी को कई निजी यूनिवर्सिटी द्वारा फर्ज़ी पीएचडी डिग्री बेचे जाने की शिकायतें मिली हैं। इनमें ओपीजेएस विश्वविद्यालय (राजस्थान), यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (राजस्थान) और माधव विश्वविद्यालय (राजस्थान) शामिल हैं। जांच के बाद क्वांटम विश्वविद्यालय (उत्तराखंड) और श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी व आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (एमपी) को इन आरोपों से मुक्त कर दिया गया।