देश में कहां-कहां बारिश, उत्तर भारत में कब तक प्रचंड गर्मी?
एक तरफ जहां केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों को बारिश जमकर भिगो रही है, वहीं उत्तर भारत के राज्यों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हर नए दिन के साथ तापमान बढ़ता ही जा रहा है। मानसून को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट भी आया है, लेकिन राहत थोड़ी दूर है।