देश में तेज़ी से घट रहे हैं ATM, आरबीआई की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2023 में एटीएम की संख्या 2,19,000 पर थी और सितंबर 2024 में यह संख्या 2,15,000 पर आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, एटीएम की संख्या में कटौती मुख्य रूप से ऑफ-साइट एटीएम की संख्या में कमी के कारण हुई जबकि देश में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ने से भी इसके इस्तेमाल में गिरावट आई है।