देश में नागरिकों को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा, विरोध करने पर हो जाते हैं केस: हाईकोर्ट जज
बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस माधव जामदार ने एक मामले पर सुनवाई में कहा है कि देश में नागरिकों को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा है और विरोध करने वालों पर केस हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार के कुछ फैसलों का विरोध करने और नारे लगाने पर किसी इलाके से व्यक्ति को निष्कासित नहीं कर सकते।