देश में नोट छापने के लिए हैं कितने प्रिंटिंग प्रेस व कहां हैं सिक्कों की ढलाई के लिए टकसाल?
भारत में नासिक (महाराष्ट्र), देवास (मध्य प्रदेश), मैसूर (कर्नाटक) व शालबनी (पश्चिम बंगाल) में बैंक नोटों की छपाई की जाती है। इनमें से नासिक व देवास प्रेस का स्वामित्व भारत सरकार जबकि मैसूर व शालबनी प्रेस का स्वामित्व आरबीआई के पास है। वहीं, सिक्कों की ढलाई के लिए 4 टकसाल हैं जो मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में स्थित हैं।