देश में पिछले साल सड़क हादसों में मारे गए 1.73 लाख लोग, हर दिन हुईं औसतन 474 मौतें
भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, देश में साल 2023 में सड़क हादसों में 1.73 लाख से अधिक लोग मारे गए यानी हर दिन औसतन 474 मौतें हुईं। ये आंकड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने केंद्र सरकार को दिए हैं। बकौल रिपोर्ट, पिछले साल सड़क हादसों में देश में यूपी में सबसे अधिक 23,652 लोगों की जान गई।