देश में पंजीकृत 28 लाख कंपनियों में से 65% कंपनियां ही हैं सक्रिय: केंद्र
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पंजीकृत 28 लाख से ज़्यादा कंपनियों में से केवल 65% (18 लाख से कुछ अधिक कंपनियां) सक्रिय हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पंजीकृत कंपनियों में से केवल 5,216 विदेशी कंपनियां हैं और जनवरी अंत तक उनमें से 63% (3,281 कंपनियां) सक्रिय थीं। बकौल रिपोर्ट, 9,49,934 कंपनियां बंद हो चुकी हैं।