देश में पहली बार 'इच्छामृत्यु' पाने वाले हरीश राणा की दिल्ली AIIMS में हुई मौत
भारत में पहली बार 'इच्छामृत्यु' पाने वाले हरीश राणा की मंगलवार को दिल्ली एम्स में मौत हो गई। हरीश 13 साल से कोमा में थे और सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उनके परिवार की याचिका पर पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) की इजाज़त दी थी। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हरीश 2013 में बिल्डिंग से गिर गए थे।