देश में पहली बार मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ संसद में आया महाभियोग नोटिस
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने संसद में महाभियोग नोटिस दिया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के 193 सांसदों ने इस नोटिस का समर्थन किया है। भारत के इतिहास में पहली बार किसी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए महाभियोग नोटिस दिया गया है।