देश में बढ़ रहा है ओटीटी का बाज़ार, अगले 4 वर्षों में सृजित होंगी 2.80 लाख नौकरियां
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ओटीटी का बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है और अगर इस रफ्तार से ओटीटी सेक्टर का विकास जारी रहा तो अगले 4 वर्षों में इस सेक्टर में 2.80 लाख नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। वर्ष 2016 से 2023 के बीच देश में ओटीटी की लोकप्रियता बढ़ने के कारण 1.74 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं।