देश में संकट आने पर राहुल गांधी को नानी याद आती है, वह इटली में भारत को कोसते हैं: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "राहुल गांधी यूपी में आएंगे तो हरियाणा को कोसेंगे, केरल जाएंगे तो यूपी को कोसेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "वह नानी के घर इटली जाएंगे तो भारत को कोसेंगे। जब देश में संकट आता है तो राहुल गांधी को नानी याद आती है।"